Wednesday 4 September 2024

प्यार कभी नहीं बदलेगा हमारा



फोन पर बात न करने की वजह से, 

चाहे जितनी भी नाराज हो वो मुझसे, 

मेरे एक मैसेज से अपना सारा गुस्सा भूल जाती है, 

मैं समझाऊं जब उसे प्यार से, 

तो हमें अपने रिश्ते में,

 अंडरस्टैंडिंग बढ़ानी है कहके, 

वो प्यार कोई भी बढ़ा देती है। 

चाहे जितनी भी नाराजगी हो हमारे बीच, 

प्यार कभी नही बदलेगा हमारा, 

वो हर छोटी छोटी कोशिश से, 

हमारे रिश्ते को खूबसूरत बनाती है। 


मैं देर से घर आता हूं, 

फिर भी वो जागकर खाने के लिए,

 मेरा इंतजार करती है, 

मेरे कहने से पहले ही सब कुछ समझ जाती है वो, 

वो मेरी जिंदगी को हसीन बनाती है, 

चाहे जितनी भी गलतियां करूं मैं, 

प्यार कभी नही बदलेगा हमारा, 

हर वक्त उसके चेहरे की मुस्कुराहट, 

मुझे ये यकीं दिलाती है। 


वो लड़कर भी से जाती है, 

फिर भी सोने से पहले उसका माथा चूमता हूं मैं, 

तकिए बीच में वो लगा देती है पहले, 

पर मुझे दूर वो कहां रह पाती है, 

इसलिए ये पक्का करके की मैं सो चुका हूं, 

वो सारे तकिए हटाके मेरे सीने से लगके सो जाती है, 

प्यार कभी नही बदलेगा हमारा, 

क्योंकि लड़ाई में भी वो प्यार को छुपा नही पाती है।

No comments:

Post a Comment