Tuesday 25 June 2024

इश्क दोबारा


उसे इश्क तो है मुझसे, 

पर वो कहने से डरता है, 

वो प्यार भी करता है, 

पर उसके इजहार से डरता है। 

वो चाहता तो है पाना मुझे, 

पर मुझे उसकी वजह से कुछ बर्दाश्त न करना पड़े, 

इसलिए वो दुनिया को बताने से खुद को रोकता है, 

उसकी आंखों से बह रहे आंसुओं से, 

न जान लू कहीं मैं उसके दिल का हाल, 

इसलिए वो मेरे सामने रहते हुए भी मुझसे नज़रें चुराता है, 

उसके दिल में क्या है वो किसी को बताना नही चाहता, 

शायद इसी लिए वो अपने दिल की बातें मुझसे छुपाता है, 

उसे इश्क नही है मुझसे, 

ऐसा कहकर वो जो उसके दिल में मेरे लिए गहरे जज़्बात है, 

उन्हें दिल के किसी कोने में दफनाता है, 

जानती हूं मैं की इश्क तो है उसे, 

पर पता नही क्यों, 

उसका दिल दोबारा इश्क करने से घबराता है, 

पता नही क्यों, 

उसका दिल दोबारा इश्क करने से घबराता है।


No comments:

Post a Comment